शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- बंडा, संवाददाता। पति की मौत के बाद उसके बैंक खाते से फर्जी तरीके से चेक लगाकर रकम निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर मृतक के खाते से दो बार में दो लाख से अधिक रुपये निकालने का आरोप है। बंडा क्षेत्र के गांव उगनापुर निवासी जग देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति मेवाराम का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता था, जिसमें धनराशि जमा थी। सात अप्रैल 2024 को मेवाराम की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव आलमपुर पिपरिया निवासी रामनरेश ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाते का चेक लगाया। आरोप है कि उसने एक बार में 90,500 रुपये और दूसरी बार में 1,20,000 रुपये निकाल लिए। मामले की विवेचना में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने रामनरेश को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.