हरदोई, जनवरी 9 -- हरदोई। विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत मैकपुर में संचालित पशुआश्रय स्थल में गंभीर लापरवाही और शासकीय धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। सरकारी धनराशि के दुरुपयोग पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रधान रेनू देवी और ग्राम पंचायत सचिव सतेन्द्र शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया बीडीओ भरखनी एवं पशु चिकित्साधिकारी पाली के साथ संयुक्त निरीक्षण में मिली अनियमितातओं की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने बताया 18 दिसंबर को निरीक्षण के दौरान पशुआश्रय स्थल में केवल 245 गौवंश मौजूद थे, जबकि 20 नवम्बर को ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने 339 गौवंश दिखा कर भुगतान लिया था। प्रथम दृष्टया 94 गौवंशों के भरण-पोषण की धनराशि के गबन की आशंका जताई गई थी। भूसाघर में खाने योग्य भूसा नहीं मिला। ...