बुलंदशहर, फरवरी 8 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर मिले अज्ञात व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर कागज लेकर पीड़ित का बैंक में खाता खोल लिया और उसे खाते से साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल कर दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी तब लगे जब पुलिस ने उस खाते के बारे में पूछताछ के लिए थाने बुलाया। तो उसे खाता खोलने की जानकारी लगी। अब पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जहांगीराबाद के गांव कतियावली निवासी चमन पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 3 फरवरी 2026 को पुलिस ने उसे जहांगीराबाद थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। जहां पूछा गया कि मुख्यालय से आपके बैंक खाते में धोखाधड़ी की पोर्टल पर शिकायत दर्ज हुई है। जब पीड़ित को इसकी जानकारी लगी तो वह दंग रह गया। पीड़ित का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर मिले एक अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.