रांची, सितम्बर 26 -- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने हजारीबाग में हुए करोड़ों के जमीन घोटाले से जुड़े एक मामले में गुरुवार को मुख्य आरोपी विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। नेक्सजेन संचालक विनय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा 2013 में रद्द की गई पांच भूखंडों की अवैध जमाबंदी को फिर से करा धोखाधड़ी की थी। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या था, जिसमें एक आईएएस अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने बताया कि कार्रवाई हजारीबाग एसीबी थाना कांड संख्या 11/25 के तहत की गई है। विनय सिंह के खिलाफ आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण की धाराओं केस दर्ज हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि विनय सिंह ने इन सरकारी भूमि पर मालिकाना हक के लिए आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे समेत अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक ...