शाहजहांपुर, दिसम्बर 2 -- सदर कोतवाली में यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अंकुर गुलाटी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रामादेवी गुप्ता, रजनीश मिश्रा और उनकी पत्नी मीनू मिश्रा ने पहले से बिक्री हो चुकी जमीन का फर्जी बैनामा कर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इनकी मंशा कंपनी से ठगी की है। यारा फर्टिलाइजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि अंकुर गुलाटी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि यारा फर्टीलाइजर्स कंपनी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। कंपनी के कब्जे वाली जमीन गांव भेदपुर, परगना जमौर, तहसील सदर में स्थित है। तहरीर में कहा गया कि जमीन पर रमा देवी गुप्ता पत्नी मदन मोहन गुप्ता, रजनीश मिश्रा निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और उनकी पत्नी मीनू मिश्रा ने आपस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.