कानपुर, फरवरी 3 -- कल्याणपुर संवाददाता। फर्जी कंपनी बना फर्म संचालकों ने निवेश के नाम पर लोगों की एक करोड़ से अधिक की रकम हड़प ली। भुगतान के लिए एजेंट द्वारा दबाव बनाने पर सचालकों ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। भुगतान को लेकर पीड़ित एजेंट ने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कल्याणपुर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। कल्याणपुर निवासी सुभाष चंद्र दुबे के मुताबिक वह निखिल इंडिया इन्वेस्टर्स सर्विसेज लिमिटेड में बतौर एजेंट काम करते थे। इस दौरान उन्होंने कई निवेशकों के रुपये फर्म की अलग-अलग स्कीमों में जमा कराए थे। आरोप है कि निवेश की अवधि पूरी हो जाने पर जब सुभाष ने फर्म संचालक जूही कला दामोदर नगर निवासी राजेश पांडे, विजयलक्ष्मी, सीसामऊ निवासी रामशुभ मिश्रा व आवास विकास तीन कल्याणपुर निवासी विशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.