फरीदाबाद, मार्च 27 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने फर्जी एसएचओ बनकर ठगी करने के मामले में आरोपी सुमित, सोनिंद्र भाटी व रवि को गिरफ्तार किया है। इनमें से आरोपी सुमित व सोनिंद्र को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपी रवि को पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गांव मच्छगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना साइबर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 दिसंबर को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई तथा काँलर ने अपने आप को थाना सेक्टर 58 का एसएचओ बतलाया। कथित थाना प्रबंधक ने बतलाया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एक सरकारी कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और बैक काँल करने के लिए कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने डर के कारण कुछ देर बाद फिर से उस व्यक्ति को कॉल किया, जिसने कहा कि वह कॉल एसीपी को दे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.