संवाददाता, फरवरी 10 -- मेरठ में यूपी पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड तो हुए ही, दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है। लोकेंद्र साहू और महेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक धागा कारोबारी को फर्जी एनकाउंटर में फंसाने की धमकी देकर उससे 20 लाख रुपए वसूल लिए। मामले की शिकायत के बाद जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए जाने पर एसएसपी अविनाश पांडे ने दोनों सब इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। यही नहीं दोनों सब इस्पेक्टरों को गिरफ्तार करने लिए पुलिस की तीन स्पेशल टीमें भी बन गई हैं। सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज होते ही दोनों सब इंस्पेक्टर मोबाइल बंद कर थाने से भाग गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में लापरवाही के आर...