संभल, फरवरी 10 -- नखासा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ग्रामीण से 24 लाख रुपये मांगने वाले एलएलबी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दो करोड़ रुपये के कथित 'काले धन' का फर्जी नोटिस देकर कार्रवाई रोकने के नाम पर 12 प्रतिशत के हिसाब से रुपये मांगे थे। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को बहजोई कार्यालय में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अख्तियारपुर तगा गांव निवासी शीशपाल पुत्र पीतांबर ने पुलिस को शिकायत दी कि एक युवक खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर उनके घर आया और दो करोड़ रुपये की अवैध आय का नोटिस थमाया। आरोपी ने कहा कि पेनल्टी के रूप में 24 लाख रुपये देने पर कार्रवाई रोकी जा सकती है। पिछले 15 दिन से फोन कॉल और दबाव बनाकर रुपये मांगे जा रहे थे। एक बार उसे बहजोई भी बुलाया गया, लेकिन ...