रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑपरेशन आहट के तहत आरपीएफ और सीआईबी टीम ने हटिया स्टेशन से फर्जी आधार कार्ड पर नाबालिग को बालिग बताकर मानव तस्करी करने के आरोप में कोटशिला निवासी झूलन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व आरपीएफ ने पांच बच्चों को भी इसके पास से बरामद किया। इसकी आयु 15 से 17 वर्ष है, लेकिन आधार कार्ड पर 18 वर्ष बताकर उन्हें पुरुलिया जिले से बेंगलुरु काम दिलाने का झांसा देकर ले जाया जा रहा था। इसी बीच स्टेशन पर शक होने पर टीम ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ में उन्हें सारी घटनाक्रम की जानकारी बच्चों ने दी। आरोपी ने बच्चों की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि सभी बच्चे झालदा व पुरुलिया के हैं। उन्हें रघुनाथपुर कोटशिला निवासी 33 वर्षीय जयंता कुमार काम दिलाने का लालच देने के लिए उनके घर आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.