मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी के वाहनों की बिक्री के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह से जुडे एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। पकडे गए आरोपी के तीन साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी के वाहनों को बेचने हेतु फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले आरोपी प्रकाश उर्फ चिराग उर्फ बेबी निवासी भरतिया कॉलोनी, थाना नई मण्डी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप व प्रिंटर पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जौली रोड पर पीएनबी जनसेवा केन्द्र का संचालन करता है। उसकी दोस्ती दीपक, कपिल व सन्नी से थी। ...