हरिद्वार, सितम्बर 15 -- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर शादी या प्रेमसंबंध का प्रस्ताव रख ठगने वालों पर 'ऑपरेशन कालनेमि के तहत शिकंजा कसा जाएगा। असलहा दिखाकर वीडियो अपलोड करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। यह बातें उन्होंने सोमवार को कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में कहीं। एसएसपी डोबाल ने आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और मेलों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के लिए नए भवनों के निर्माण के प्रस्ताव मांगे, जबकि जर्जर भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि चोरी और लूट के मामलों में खुलासा करने के साथ रिकवरी रेट बढ़ाने पर ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.