अंबेडकर नगर, नवम्बर 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। फर्जीवाड़ा कर बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षिका नियुक्त हुई अरुण कुमारी की मुसीबत कम नहीं हुई है। बर्खास्त शिक्षिका से अब वेतन के तौर पर ली गई धनराशि की रिकवरी होगी। 62 लाख रुपए से अधिक धनराशि की रिकवरी का नोटिस जारी हुआ है। वेतन की राशि राजकोष में न जमा करने की स्थिति में अचल संपत्ति से भू राजस्व की तरह धनराशि की वसूली की जाएगी। मामला अयोध्या और स्थानीय जनपद से जुड़ा है। अरुण कुमारी पत्नी ओम आनन्द तिवारी आशाजीतपुर कला मिझौड़ा ब्लाक कटहरी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका थीं। पड़ोसी जनपद के एक समाजसेवी ने उनके अभिलेख को फर्जी और कूटरचना वाला बताया था और फर्जी नियुक्ति की शिकायत की थी। जांच में फर्जी अभिलेखों के आधार पर शान्ती पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर धामापट्टी भीटी में नियुक्ति होना पता चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.