बागपत, फरवरी 23 -- बड़ौत। बड़ौत क्षेत्र में भूमि की खरीद-फरोख्त के मामले में 21 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर बड़ौत कोतवाली पर हल्का लेखपाल, कानूनगो समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वादी अंकित निवासी जिवाना थाना रमाला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उसने बताया कि कृषि भूमि का बैनामा 9 जून 2025 को कराया गया। जमीन का सौदा करीब 21 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसमें 8 लाख नकद तथा शेष धनराशि चेक के माध्यम से दी गई। बाद में दाखिल-खारिज और नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान भूमि अभिलेखों में गड़बड़ी सामने आई। आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में लेखपाल, कानूनगो द्वारा हेराफेरी कर जमीन को वैध दिखाते हुए धोखाधड़ी की गई। प्रार्थना पत्र में सात लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.