दुमका, दिसम्बर 12 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के रंगालिया पंचायत स्थित प्रज्ञा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने प्रज्ञा केंद्र के संचालक से सेवा एवं शुल्क पुस्तिका की मांग किया। जांच के क्रम में संचालक द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया। जिसपर संचालक को बीडीओ ने स्पष्टीकरण किया है। स्पष्टीकरण का जवाब मिल जाने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा को उक्त प्रज्ञा केंद्र के संचालक इंद्र नाथ मंडल के द्वारा राशन कार्ड का ऑनलाइन करने के लिए 1000 रुपया अवैध वसूली किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर बीडीओ मामले की जांच करने के लिए औचक केंद्र का निरीक्षण किया था। मौके पर प्रज्ञा केंद्र संचालक से ...