प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के कैंट थानाक्षेत्र में दर्ज फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी खुर्शीद अहमद खान को अग्रिम जमानत दे दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने दिया है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय मानकों का पालन नहीं करने पर चिंता जताई है। कैंट थाने में खुर्शीद अहमद खान पर आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 323, 504, 506, 384 के तहत केस दर्ज है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत दाखिल की। याची के वकीलों ने दलील दी कि इसी मामले में सह-आरोपी अयाज अहमद को 20 फरवरी 2025 को अग्रिम जमानत मिल चुकी है और खुर्शीद का मामला भी समान आधार पर है। राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध किया गया। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद कहा कि गिरफ्तारी को अंतिम विकल्प माना जाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.