मुरादाबाद, मार्च 20 -- मूंढापांडे थाना पुलिस ने बिसाहट जैतपुर निवासी रामरक्षपाल सिंह, उसकी पत्नी वसुधा, बेटे अंकित सिंह व आकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और मारपीट का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा एसएसपी के आदेश पर गांव बिसाहट जैतपुर निवासी अनेकपाल सिंह की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें फर्जीवाड़ा कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। थाना मूंढापांडे के गांव बिसाहट जैतपुर निवासी अनेकपाल सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अविवाहित अनपढ़ व्यक्ति है। गांव में उसके नाम से मानपुर पट्टी में कुछ जमीन है। पीड़ित के अनुसार वह पांच भाई हैं। जिसमें से चार मुरादाबाद में रहते हैं वह अकेला गांव में रहता है। अनेकपाल के अनुसार पड़ोसी रामरक्षपाल सिंह और उसकी पत्नी वसुधा व बेटों का उसके घर जानाजाना था। आरोप लगाया कि दोनों ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.