महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई एसपी सोमेन्द्र मीना के नेतृत्व में की गई। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के आंख से खुशी के आंसू छलक आए। पुलिस कर्मियों की सराहना की। यह घटना शुक्रवार की है। फरेंदा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला द्वारा अपने बेटे और पड़ोसी के नाबालिग पुत्र के अचानक घर से लापता हो जाने की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने खोजबीन शुरू की। तकनीकी संसाधनों एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर दोनों नाबालिगों को 28 जून की आधी रात करीब 12:49 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों बच्चे घर से करीब पन्द्रह...