महाराजगंज, नवम्बर 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा को जिला बनाने के लिए दीवानी न्यायालय फरेंदा में जिला बनाओ अभियान के संयोजक डॉ. आरएन सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। फरेंदा को जिला बनाने के लिए विगत कई वर्षों से मांग चल रही है। वर्ष 2018 से डॉ. आरएन सिंह के नेतृत्व में आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में सिविल कोर्ट के परिसर में डॉ. आरएन सिंह के नेतृत्व में फरेंदा को जिला बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ. सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 से जिला बनाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फरेंदा के जिला बनने से और तेजी से विकास होगा तथा रोजगार के साधन सुलभ होंगे। हस्ताक्षर अभियान में सिविल को...