फरीदाबाद, फरवरी 15 -- फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने प्रवीन जोशी को मेयर पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी। वहीं, गुरुग्राम से भाजपा ने महिला मोर्चा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजरानी मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है। बडोली ने फरीदाबाद सहित हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद के लिए घोषित उम्मीदवारों की सूची को एक्स पर पोस्ट किया है। हालांकि, दिन में भी ऐसी एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन उस पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर नहीं थे। नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को तीसरे दिन 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिससे अब तक कुल 16 उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं। अब तक किसी बड़े राजनीतिक दल की तरफ से किसी उम्मीदवार का ना...