फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- हरियाणा रोडवेज दिवाली से पहले फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ के लिए रात में एसी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। पिछले काफी समय से यात्रियों की मांग पर इस बस को शुरू करने की योजना बनाई गई है। फिलहाल बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ रूट पर 19 बसें चल रही हैं। इसमें से10 बसें एयरकंडीशन और 9 बसें सामान्य हैं। अब तक रात में बल्लभगढ़ से कोई भी बस चंडीगढ़ नहीं जा रही। एसी बस में बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ तक का किराया 490 रुपये, जबकि सामान्य बस का किराया 340 रुपये है। जिला फरीदाबाद में सभी सरकारी विभागों के दफ्तर हैं, जिनके मुख्यालय चंडीगढ़ में हैं। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट भी चंडीगढ़ में है। बल्लभगढ़-फरीदाबाद से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों की संख्या काफी रहती है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी रोडवेज की बसों में सफर करना पसंद करते हैं। ...