फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, जून 28 -- दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र स्थित पुनर्वास विभाग की लगभग 60 एकड़ जमीन पर बसी नेहरू कॉलोनी के करीब 8 हजार मकानों को खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। यह नोटिस पुनर्वास विभाग के नायब तहसीलदार विजय सिंह ने दिया है। कब्जाधारियों को 15 दिन के भीतर जगह खाली करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद शुक्रवार शाम को नेहरू कॉलोनी के लोगों ने एकत्रित होकर सैनिक कॉलोनी-मस्जिद चौक जाम कर दिया। जाम की वजह से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जारी की गई सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह जमीन पुनर्वास विभाग की संपत्ति है, जिस पर विभिन्न लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कब्जाधारी 15 दिन के भीतर अपना कब्जा स्वेच्छा से नहीं छोड़ते हैं, तो प्रशासन द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.