फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- 17 साल की लड़की का पीछा करते हुए घर के पास दो गोली मारकर फरार हुए जतिन मंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 साल का जीतेंद्र उर्फ जतिन मंगला कई महीनों से लड़की के पीछे पड़ा था और अक्सर उसका पीछा किया करता था। पूछताछ के दौरान मंगला ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि लड़की ने बात करने से इनकार कर दिया था और इसकी वजह से गुस्से में आकर उसने हमला किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित कनिष्का 12वीं की साइंस स्टूडेंट है। वह जेईई की भी तैयारी में जुटी है और इसके लिए फरीदाबाद के श्याम कॉलोनी की एक लाइब्रेरी में जाती थी। कुछ महीने पहले यहीं उसकी मुलाकात जतिन से हुई थी। तभी से वह कनिष्का के पीछे पड़ गया था। सोमवार शाम जतिन ने उस समय उस पर गोली चला दी जब वह लाइब्रेरी से लौट रही थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.