फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, मई 6 -- फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ चलती कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शनिवार को छात्रा के स्कूल से जाते समय उसे कार में अगवा कर वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को बीच रास्ते में कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा तिगांव थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह पैदल स्कूल जा रही थी। इस दौरान एक कार से आए दो युवकों ने उसे रास्ता रोककर जबरन कार में अंदर खींचकर अगवा कर लिया। फिर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.