फिरोजाबाद, जून 20 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला खेड़ा की एक युवती की फरीदाबाद में उसके ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या कर दी। फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। हाकिम सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा शिकोहाबाद की पत्नी का देहांत कुछ वर्ष पूर्व चुका है। उसकी चार पुत्रियां हैं। हाकिम सिंह ने अपनी पुत्री तनु (28) की शादी 2023 में फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर निवासी कपड़ा व्यापारी अरूण कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल के लोग विवाहिता से दहेज की मांग कर रहे थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति अरूण कुमार एवं ससुर भूप सिंह ने विवाहिता की हत्या कर दी। उसके बाद विवाहिता के शव घर के बाहर सीवरेज का गड्ढा खोदकर 5 फीट नीचे दफना दिया। ससुराल के लोगों ने पीड़ित पिता को बताया कि विवाहिता दो माह पूर्व गुम हो गई है।

हिंदी...