फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- दिल्ली के जैतपुर से सटे फरीदाबाद के बसंतपुर से गुजर रही यमुना किनारे दो किलोमीटर के दायरे में भूमाफिया ने करीब दस अवैध कॉलोनियां बसा दीं। सस्ती जमीन के लालच में लोग यहां उनके झांसे में आते चले गए। अब जिला प्रशासन ने इसे डूब क्षेत्र घोषित कर दिया है और यहां अवैध निर्माण पर रोक लगा दी है। इससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, यमुना के तलहटी करीब दस हजार मकान बने हैं। इनमें से कई मकान दो से तीन मंजिला बने हैं। होटल, अस्पताल, स्कूल, धार्मिक स्थल आदि बसंतपुर कॉलोनी में बने हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने मकान बनाने के लिए अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी, लेकिन अब जिला प्रशासन की तरफ से इसे अवैध घोषित करने से उनकी चिंता चढ़ रही है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन शुरू से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.