फरीदाबाद, मार्च 7 -- हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार को एक बाइक के फिसल कर नाले में गिर गई, इस घटना में उस पर सवार दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता समेत तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह हादसा गुरुवार रात तिगांव पुल के पास खराब सड़क के कारण हुआ। दुर्घटना के वक्त राजीव कॉलोनी निवासी दाताराम एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान रास्ते में तिगांव पुल के पास बाइक पर से उसने नियंत्रण खो दिया, और वह अपनी पत्नी रजनी और तीन बच्चों- साक्षी (8), मीनाक्षी (6) और बेटा निखिल (4) के साथ नाले में गिर गया। इसके बाद जब आसपास के लोगों ने उनकी चीख-पुकार सुनी, तो अंधेरे में परिवार को बड़ी मुश्किल से बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान माता-पिता के समेत एक बच्चे को बचा लिया गया, जबकि दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.