दुर्गेश झा, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद में एक खौफनाक वारदात सामने आया है। घर के बाहर गाली-गलौज करने और शोर मचाने से मना करने पर एक परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया गया। इस घटना में परिवार के 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फरीदाबाद के भारत कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे गाली-गलौज और शोर करने से रोकने पर पड़ोसियों ने एक परिवार जानलेवा हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे बरसाए। इसमें पीड़ित परिवार की महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान भारत कॉलोनी निवासी निशिकांत चौहान, उनकी पत्नी सविता, बेटा वंश, हितेश और साला रघुराज के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.