फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में कड़ाके की ठंड और जहरीली हवा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। वहीं, प्रदूषण के चलते साफ हवा का संकट बना हुआ है। स्मार्ट सिटी में गुरुवार रात को हवा चलने से कोहरे और प्रदूषण स्तर में मामूली गिरावट आई, लेकिन लोगों को इन दोनों से पूरी तरह से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को फरीदाबाद शहर का एक्यूआई 210 और बल्लभगढ़ का 200 दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ सेल्सियस डिग्री रहा। स्मार्ट सिटी के लोग डेढ़ महीने से प्रदूषण से परेशान हैं। एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड लोगों को और अधिक परेशान कर रही है। सुबह सात बजे भी अंधेरा छाया रहता है। शुक्रवार को अन्य दिनों के मुकाबले कोहरा कम रहा। हालांकि की आसमान में बादल छाए रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.