फरीदाबाद, जनवरी 30 -- दिल्ली से सटे फरीदाबाद में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर 9137 पात्र लाभार्थियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट की बुकिंग का मौका मिलेगा। फरीदाबाद नगर निगम ने 29 जनवरी से 2 फरवरी तक बुकिंग पोर्टल खोलने की घोषणा की है। पात्र आवेदक 10 हजार रुपये जमाकर फ्लैट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने बताया कि फरीदाबाद शहर में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के लिए बड़ी पहल की गई है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आरक्षित फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भी पढ़ें- ओल्ड फरीदाबाद से सेक्टर-8 तक एक्सप्रेसवे किनारे बनेगा 10 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हजारों परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.