फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 10 -- दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर के एक बड़े सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने तीन पुरुष सहकर्मियों पर कथित दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीनों आरोपी दो साल से उसके साथ दुष्कर्म और छेड़खानी रहे थे। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही से दुष्कर्म, साथी ने लूटी आबरू; गर्भवती कर छोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला एक अस्पातल में काम करती है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों में से एक ने उसके साथ दो सालों तक रेप किया, जबकि दो कर्मचारी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर उसे धमकी देते थे। डर के चलते वह पुलिस को ...