फरीदाबाद, नवम्बर 30 -- फरीदाबाद शहर के प्रसिद्ध नीलम चौक का नाम अब बदल गया है। नीलम चौक अब से गुरु तेग बहादुर चौक कहलाएगा। फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार को इसका नामकरण किया। इसको लेकर नीलम चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह निर्णय गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के सम्मान में लिया गया है, जिसकी राज्यस्तरीय मुख्य सभा 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई थी। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे थे। गुर्जर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन अपने सिद्धांतों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत सदियों से अदम्य साहस, बलिदान और मानवता का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.