फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन निर्बाध पेयजल की आपूर्ति के लिए जेनरेटर लगाने जा रहा है, ताकि जब भी बिजली गुल हो तो ट्यूबवेल चलने में कोई समस्या पैदा न हो। जेनरेटर प्रदान करने वाली कंपनियों से निगम ने करार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गरमी आते ही पेयजल की मांग बढ़ जाती है। इस मौसम में बिजली की मांग भी बढ़ती है। इस वजह से बिजली कट शुरू हो जाते हैं। बिजली गुल होने के कारण नगर निगम के टयूबवेल नहीं चल पाते हैं। ट्यूबवेल ठप होने के कारण पेयजल संकट पैदा हो जाता है। बिजली आपूर्ति ठप होने से जलसंकट पैदा होने की आशंका को भांपते हुए नगर निगम प्रशासन ने जेनरेटर उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों से अनुबंध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने सभी कार्यकारी अभियंताओं को अपने-अपने इलाके में पेयज...