फरीदाबाद। अशोक जैन, अक्टूबर 14 -- फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में सोमवार रात एक घर में खाना बनाते समय रसोई में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत तक गिर गई। हादसे में दो महिलाएं और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी में रोहित नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराये पर रहता है। मकान मालिक राजीव ने बताया कि सोमवार की रात रोहित की पत्नी पारुल (33) रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान की दोनों कमरों की छतें गिर चुकी थीं। छत गिरने से पारुल (33), नेहा (30), अनीता (2) और दवांग (2) मलबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.