संभल, फरवरी 1 -- हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पाखल गांव की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लगने से संभल जनपद के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया। आग बुझने के बाद फैक्ट्री के मलबे से मृतक युवक का कंकाल बरामद हुआ, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान थाना असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद निवासी मोहम्मद अलीम (20 वर्ष) पुत्र जरार के रूप में हुई है। बताया गया है कि इसी गांव के 10-15 युवक फरीदाबाद की उक्त फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, मोहम्मद अलीम और फाजिल (22 वर्ष) करीब एक माह पहले काम के सिलसिले में दिल्ली-फरीदाबाद क्षेत्र में गए थे। बुधवार को वे एक ड्रम फैक्ट्री में शूटिंग सेंटर पर सेटअप लगाने गए थे। गुरुवार रात फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो शुक्रवार तड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.