फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर की चार प्रमुख कॉलोनियों की गलियां जल्द ही सीमेंटेड बनेंगी। इन कॉलोनियों में सुभाष कॉलोनी, हरि विहार, विजय नगर व आदर्श नगर शामिल हैं। चार कॉलोनियों की 35 गलियों की सड़कों को पक्का किया जाएगा। इन कॉलोनियों की अधिकांश सड़कें पिछले कई साल से खराब और जर्जर हालत में हैं। इस कारण यहां रहने वाले लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। इसके लिए निगम प्रशासन ने टेंडर लगा दिया है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर 300 करोड़ से बनेगा 3.5 KM लंबा फ्लाईओवर, ये होगा रूट कॉलोनियों के जिस क्षेत्र में सड़कें बनाई जानी हैं, वहां करीब एक हजार से अधिक परिवार रहते हैं। इन पर करीब 79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बारिश के दिनों में लोगों को यहां आवाजाही करने में काफी परेशानियां उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.