फरीदाबाद, मई 14 -- साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर 16 लाख 44 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पीड़ित को पांच हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी बताया था। साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित सेक्टर-86 स्थित ग्रेटर फरीदाबाद के ओमेक्स हाईट्स सोसाइटी में रहते हैं। वह कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को एक व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉलर ने खुद को मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच अधिकारी बताया और कहा कि मुंबई पुलिस ने पांच हजार करोड़ के घोटाले का खुलासा किया है। इसमें नरेश गोयल को गिरफ्तार है, जो पूछताछ में उनका नाम बताया है। घोटाले में उनके पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल हुआ है। घोटाले की राशि में से साढ़े छह करोड़ उनके बैंक खाते में गए हैं। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.