बरेली, नवम्बर 28 -- फरीदपुर। फरीदपुर स्थित संतोष पॉलीफैब सहित दो फैक्ट्रियों पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सर्वे कर क्रय-विक्रय से संबंधित कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। सर्वे के बाद दोनों फैक्ट्रियों के संचालकों के बयान दर्ज कर जीएसटी की टीम लौट गई। बुधवार को दिल्ली के सीजीएसटी अधिकारियों की टीम फरीदपुर में नवादावान स्थित संतोष पॉलीफैब और एक अन्य फैक्ट्री पर सर्वे करने के लिए पहुंची। जीएसटी अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों पर उत्पाद का निर्माण, परिवहन, विक्रय संबंधी दस्तावेजों की जांच की। दोनों फर्मों पर जांच के दौरान लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान कर्मचारियों के फोन स्विच ऑफ करा दिए गए थे। मैनेजर से पूछताछ के बाद जीएसटी अधिकारियों ने संचालकों के बयान भी दर्ज किए। करीब 18 घंटे तक हुई छानबीन के बाद सेंट्र...