बरेली, जनवरी 23 -- फरीदपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य वाणिज्य कर विभाग(जीएसटी) की टीम ने सनमाइका फैक्ट्री में छापामारी की। आधी रात तक जांच पड़ताल करने के बाद टीम ने फैक्ट्री में सनमाइका की बिक्री अभिलेखों को जब्त किया। फरीदपुर में हरियाली बाजार के सामने नवादावन गांव के फैक्ट्री स्टेट में करिद्धा नाम से सनमाइका फैक्ट्री है। गुरुवार शाम फैक्ट्री में सनमाइका निर्माण का कार्य चल रहा था। तमाम श्रमिक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान जीएसटी की टीम ने फैक्ट्री में छापामारी की। टीम को देखकर तमाम कर्मचारी मौके से खिसकने लगे। टीम ने उन्हें रोक लिया। आधी रात तक जीएसटी की टीम पूरी फैक्ट्री के स्टाफ को चेक करती रही। जिसके बाद टीम ने फैक्ट्री के सभी अभिलेख कब्जे में लिए। टीम की छापामारी के बाद फैक्ट्री में काम बंद कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.