फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। जाफरगंज गढ़ी के बहादुरशाह जफर मैदान में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। गढ़ी ने बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 199 को टारगेट रखा। जवाब में जिगनी 175 रन बना पाई, 25 रनों से गढ़ी विजय हुई। पूर्व प्रधान गुफरान ने चैंपियन गढ़ी को ट्राफी व प्रधान मो नईम ने विजेता के कप्तान इमरान को 51 हजार की नगद राशि सौंपी। उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 25 हजार दिया गया। वहीं बिंदकी के जोनिहा फरीदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल हुआ। फरीदपुर की टीम ने प्रतिद्वंदी को 119 का आसान लक्ष्य रखा। आलमगंज लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उतरी लेकिन खराब शुरुआत से टीम उबर नहीं पाई और 100 रनों में आल आउट हो गई। सपा नेता रामेश्वर दयालू ने मैन ऑफ द मैच कल्लू व मैन ऑफ द सीरीज लल्लू को सौंपी। ऐसे ही ईदगाह मैदान में...