ललितपुर, मार्च 18 -- ललितपुर। विगत शनिवार को होली का अवकाश होने के कारण सोमवार को जनपद स्थित समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस मौके अफसरों ने शिकायतों को सुना और फरियादियों की संतुष्टि को निस्तारण का मानक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। तहसील मड़ावरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव तथा अन्य तहसीलों में उप जिलाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। कई शिकायती पत्रों को मौके पर ही निस्तारित कराया गया। तहसील ललितपुर में कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें राजस्व विभाग के 05, पुलिस का 01, विद्युत का 01, विकास का 01 तथा अन्य विभागों के 11 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 02 प्रकरण का मौके पर निस्तारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.