अमरोहा, फरवरी 19 -- हरिओम हत्याकांड के दूसरे आरोपी की गिरफ्तार नहीं होने से मृतक के परिवार का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सुभासपा और प्रजापति शिल्पकार महासभा पदाधिकारियों ने भी अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया है। इसके बाद जिला मुख्यालय पर घेराव करने की चेतावनी दी है। सुभासपा के वेस्ट पूर्व प्रभारी बलराज प्रजापति के मुताबिक बीते शनिवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामतपुर निवासी हरिओम हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद नौगावां सादात क्षेत्र के गांव मूंढ़ा मुकारी के पास सत्संग भवन से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर हरिओम लहूलुहान हालत में मिले थे। हरिओम सिंह को एक गोली सामने से सीने पर जबकि दूसरी गोली पीछे से कमर में मारी गई थी। मेरठ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में हरिओम की...