शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- तिलहर। महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे उसके पुत्र को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम हिरासत में ले लिया। बीती शुक्रवार की देर शाम जोधपुर नवदिया गांव में डंडे से पीट कर माया देवी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में माया देवी के भाई महताब सिंह ने अपने बहनोई महाराज सिंह एवं भांजे हरिसुमरन के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी महाराज सिंह को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था और हरिसुमरन की तलाश मे थी। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि मंगलवार की देर शाम हाईवे सरऊ पुलिया से आरोपी हरिसुमरन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...