बेगुसराय, मई 26 -- बेगूसराय। रतनपुर थाने की पुलिस ने एक लंबे अरसे से फरार चल रहे रमदीरी निवासी संजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार संजीव कुमार सिंह, स्वर्गीय अमरेंद्र प्रसाद सिंह के 48 वर्षीय पुत्र हैं। थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि संजीव कुमार सिंह के खिलाफ मोतिहारी कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। काफी समय से फरार चल रहे पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के बाद उन्हें मोतिहारी कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...