मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता । डीएसपी सदर अभिषेक आनंद ने सोमवार की अपराह्न कासिम बाजार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पैक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप के अलावा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। एसडीपीओ ने सिरिस्ता के अभिलेख की जांच के पश्चात थाना में दर्ज अपराध पंजी, रोकड़ बही पंजी के अलावा सभी अभिलेखों की जांच की। एसडीपीओ ने महिला हेल्प डेस्क और चाइल्ड कार्नर का भी अवलोकन किया। एसडीपीओ ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। खासकर ठंड के मौसम में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती पर फोकस करने, चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान तेज करने का निर्देश दिया। थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.