हापुड़, मार्च 18 -- गोकसी की संगीन घटना में काफी दिनों से चकमा देता आ रहा शातिर गोकश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सिंभावली पुलिस ने गश्त और चैकिंग के दौरान क्षेत्र के गांव नवादा की नहर पटरी पर संदिग्ध दशा में घूम रहा एक शातिर गोकश को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सुमित तोमर ने बताया कि फरार गोकश क्षेत्र में हुई गोकशी की संगीन घटना करने में करीब छह माह से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गोकश अजीम उर्फ आजम निवासी गांव ढक्का उझारी का रहने वाला है, जिसे जेल भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.