मधुबनी, फरवरी 23 -- मधेपुर। मधेपुर थाने की पुलिस ने रविवार को भेजा तथा मरौना पुलिस के सहयोग से नाबालिग लड़की संग दुराचार मामले के फरार आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती की। यह कुर्की जब्ती की कार्रवाई सुपौल जिले के मरौना थाने के अगरगरहा गांव में दुष्कर्म मामले के फरार आरोपित राजा यादव के घर में की गई। वह मधेपुर थाना में दर्ज दुष्कर्म का मामला 123/2024 का नामजद फरार आरोपी है। मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू तथा एसआई सह केस अनुसंधानक शालिनी कुमारी ने बताया कि राजा यादव नाबालिग लड़की संग दुराचार मामले का फरार आरोपी है। उसके विरूद्ध न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत था। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू तथा एसआई शालिनी कुमारी ने बताया कि आरोपित के घर से चौकी, पलंग, किवाड़, खिड़की, गैस सिलेंडर, सिलौटी, लोढ़ी, बरतन सहित अन्य सामान कुर्क की गई है। कु...