फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। गांव सोतई के गौरव हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरव व सोनू की गिरफ्तारी के बाद अब फरार दो अन्य आरोपियों को काबू करने की जिम्मेवारी क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंप दी है। हालांकि अभी इस मामले सदर थाना पुलिस कर रही थी। जिसमें आरोपी सौरव व सोनू को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है। एसीपी तिगांव अशोक कुमार ने बताया कि गौरव हत्याकांड के दो आरोपी सौरव व सोनू को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। जिसमें आरोपी सौरव ने खुलासा किया था कि वह त्रिखा कॉलोनी की एक लड़की से प्रेम करता था। उसकी शादी 19 अप्रैल को गौरव से होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही गौरव के साथ मारपीट की और उसकी चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों से मारपीट के दौरान प्रयोग में लगी गई कार को भी बरामद कर लिया गया है। अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.