बस्ती, मार्च 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने गुरुवार को रेंज के तीनों जनपदों के एसपी संग अपराध की समीक्षा की। परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में डीआईजी ने निर्देश दिया कि वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी व लम्बित अभियोगों की विवेचना के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। महिला संबंधी अपराध जैसे दुष्कर्म, शीलभंग, अपहरण आदि में वृद्धि हुई है। इन घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। अवैध शराब पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। डीआईजी ने बताया कि पुरस्कार घोषित 25 हजार व उससे अधिक के अपराधियों की संख्या बस्ती में छह व संतकबीरनगर में दो है। टीम गठित कर यथाशीघ्र इनकी गिरफ्तारी की जाए। गैंगस्टर एक्ट में चिन्हित आरोपितों की संपत्ति जप्त की जाए। गोवध निवारण अधिनियम के आरोपितों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.