जमशेदपुर, फरवरी 16 -- लगातार तल्ख हो मौसम के कारण गर्मी ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ कोल्हान प्रमंडल में फरवरी में ही जल संकट की स्थिति बनने लगी है। छोटी-बड़ी सभी नदियों का जलस्तर कम होने लगा है। स्वर्णरेखा जैसी नदी में भी पानी कम हो गया है। यह नदी सिमटती जा रही है। पानी कम होने से दूर-दूर तक पत्थर दिख रहे हैं। नदी के दोनों किनारे सूख गए हैं। बीच में भी घुटने भर ही पानी है। कई जगह नदी नाले की तरह बह रही है। वहीं, ग्रामीण इलाकों के जलाशयों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगहों पर खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं है। इससे किसानों की मुसीबत बढ़ रही है। कोल्हान के तीनों जिलों में छोटे-बड़े जलाशयों और नहरों की स्थिति खराब है। घाटशिला, पिपला, चाकुलिया में रबी फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल नहीं है। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर, सोनुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.